Nifty Intraday ChartNifty Intraday Chart

निफ्टी-50, जो 22,576.60 पर खुला था, 22,629.50 के उच्चतम स्तर तक चढ़ गया, लेकिन अंत में बंद होते हुए 68.75 अंक ऊपर 22,597.80 पर बंद हुआ।

Sensex Intraday Chart

सेंसेक्स, जो 74,165.52 पर खुला था, इंट्राडे में 73,860.33 के निचले स्तर से आई खरीदारी के कारण 74,307.79 के उच्चतम स्तर को छू गया, लेकिन ऊपरी स्तर से थोड़ा नीचे 74,221.06 (267.75 अंक ऊपर), पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर:

बीएसई सेंसेक्स के 21 में से 18 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL) के शेयरों में सबसे अधिक 2.45 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL), इंफोसिस (Infosys), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और आईटीसी (ITC) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर:

वहीं सेंसेक्स के बाकी 9 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का शेयर 1.35 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), एक्सिस बैंक (Axis Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के सभी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

Sensex Heat Map

निफ्टी-50  के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर:

निफ्टी-50 पर 33 शेयर हरे निशान में बंद हुए। सिप्ला (CIPLA), टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (TATACONSUM), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HINDUNILVR), कोल इंडिया (COALINDIA) और रिलायंस इंडस्ट्रीज (RELIANCE) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही।

निफ्टी-50  के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर:

निफ्टी-50 पर 50 में से 17 शेयर लाल निशान में बंद हुए। श्रीराम फाइनेंस (SHRIRAMFIN), अपोलो हॉस्पिटल (APOLLOHOSP), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (HINDALCO), हीरो मोटोकॉर्प (HEROMOTOCO) और एचडीएफसी लाइफ (HDFCLIFE) के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

निफ्टी-50 के सभी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

Nifty Heat Map

छोटे और मंझोले शेयरों में पुरे दिन उदासीनता देखि गयी। बीएसई मिडकैप 0.05% नीचे और बीएसई स्मॉलकैप 0.18% ऊपर रहा।

सेक्टोरल इंडेक्स (Sectoral Index) की बात करें तो एफएमसीजी, रियल्टी और आईटी सूचकांक मे सबसे अधिक तेजी दर्ज हुई, जबकि मेटल इंडेक्स में सबसे अधिक गिरावट आई, इसके बाद बैंक और वित्तीय सेवाएं रहीं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3948 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1901 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1932 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 115 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 252 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 30 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज बढ़ने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 2726 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1319 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1295 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 112 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 145 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 17 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।