Nifty Intraday ChartNifty Intraday Chart

निफ्टी-50 जो 22,319.20 पर खुलने के बाद शुरुआती बिकवाली के चलते 22,054.55 के निचले स्तर तक चला गया लेकिन अंतिम घंटे मे आई चौतरफा खरीदारी से 22,408.75 के उच्चतम स्तर तक गया। अंत में, निफ्टी-50 203.30 अंक ऊपर 22,403.85 पर बंद हुआ।

BSE Sensex Intraday Chart
BSE Sensex Intraday Chart

सेंसेक्स, जो 73,338.24 पर खुला था, दिन के कारोबार मे कमजोरी के साथ ट्रेड करते हुए  72,529.97 के निचले स्तर तक चला गया लेकिन अंतिम घंटे मे आई  खरीदारी से 73,749.47 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। अंत में, सेंसेक्स 670.69 अंक ऊपर 73,663.72 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सबसे अधिक 3.05 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), इंफोसिस (Infosys) और टाइटन (Titan) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 2.17% से लेकर 2.66 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के सिर्फ 5 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) का शेयर 2.20 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा टाटा मोटर्स (Tata Motors), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पावर ग्रिड (Power Grid) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयर 0.54% से लेकर 1.15% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

Sensex Heat Map
Sensex Heat Map

निफ्टी-50 पर 50 में से 12 शेयर लाल निशान में बंद हुए। मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki), एसबीआई (SBI), टाटा मोटर्स (Tata Motors), पावर ग्रिड कॉर्प (Power Grid) और बीपीसीएल (BPCL) सबसे अधिक गिरने वाले शेयर मे रहे, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (TATACONSUM), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), एलटीआई माइंडट्री (LTIM) और टेक महिंद्रा (TECHM) सबसे अधिक बढ़त के साथ बंद हुए।

NSE Nifty Heat Map
NSE Nifty Heat Map

छोटे एवं मंझोले शेयरके इंडेक्स भी तेजी के साथ बंद हुए,बीएसई मिडकैप 1.07% और बीएसई स्मॉलकैप 0.85% चढ़कर बंद हुआ।

IndexCurrent ValueChange in ptsChange in %
S&P BSE Commodities7,094.2914.880.21
S&P BSE Consumer Discretionary9,048.9272.160.8
S&P BSE Energy12,136.0127.820.23
S&P BSE Fast Moving Consumer Goods19,799.47148.20.75
S&P BSE Financial Services10,545.7889.480.86
S&P BSE Healthcare35,411.42246.290.7
S&P BSE Industrials14,143.19275.661.99
S&P BSE Information Technology34,433.14524.431.55
S&P BSE Telecommunication2,699.8026.360.99
S&P BSE Utilities5,913.32-1.93-0.03
S&P BSE AUTO52,148.77264.890.51
S&P BSE BANKEX54,803.17330.310.61
S&P BSE CAPITAL GOODS65,777.051,322.862.05
S&P BSE CONSUMER DURABLES53,515.13998.621.9
S&P BSE METAL31,989.37105.80.33
S&P BSE OIL & GAS28,443.7127.820.1
S&P BSE POWER7,499.686.830.09
S&P BSE REALTY7,696.23120.621.59
S&P BSE TECK16,006.65261.521.66
S&P BSE Services1,473.688.520.58