Nifty Intraday ChartNifty Intraday Chart

निफ्टी 50, जो 22,930.75 पर निचले स्तर पर खुला था, 22,908.00 के निचले स्तर को छू गया और इंट्राडे ट्रेडों के दौरान 23,026.40 का नया शिखर बनाया। अंत में, निफ्टी 50 10.55 अंक या 0.05% की गिरावट के साथ 22,957.10 पर था।

Sensex Intraday Chart
Sensex Intraday Chart

सेंसेक्स, जो 75,335.45 पर गिरावट के साथ खुला था, दिन के दौरान 75,244.22 के निचले स्तर को छू गया, लेकिन शुरुआती कारोबार में 75,636.50 का नया सर्वकालिक उच्च स्तर भी बनाया, लेकिन गति बनाए रखने में विफल रहा और स्थिर रहा। अंत में, सेंसेक्स 7.65 अंक या 0.01% की गिरावट के साथ 75,410.39 पर था।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर:

बीएसई सेंसेक्स के 21 में से 9 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 1.64 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद लर्सन एंड टुब्रो (L&T), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर:

वहीं सेंसेक्स के बाकी 21 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का शेयर 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा आई टी सी  (ITC), महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS),  और टाइटन (Titan) के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

Sensex Heat Map
Sensex Heat Map

निफ्टी 50 पर 50 में से 17 शेयर हरे निशान में बंद हुए। एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, बीपीसीएल, लार्सन एंड टुब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे अधिक बढ़ने वालो मे रहे, जबकि अदानी पोर्ट्स एंड एसईजेड, टेक महिंद्रा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन और टाइटन दिन के कारोबार में सबसे अधिक गिरने वाले शेयर रहें।

Nifty Heat Map
Nifty Heat Map

छोटे एवं मंझोले शेयर में भी गिरवाट दर्ज हुई, बीएसई स्मॉलकैप 0.20% और बीएसई मिडकैप 0.23% नीचे रहा।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,945 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1598 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2254 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 93 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 215 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 33 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 2749 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1113 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1529 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 107 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 129 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 17 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।