निफ्टी-50, 22,415.25 पर खुलने के बाद सुस्त कारोबार के कारण , 22,345.65 के निचले स्तर और 22,502.15 के उच्चतम स्तर के बीच ट्रेड किया। अंत में, निफ्टी-50 62.25 अंक (0.28%) ऊपर 22,466.10 पर बंद हुआ।

Sensex Intraday Chart

सेंसेक्स, जो 73,711.31 पर खुला था, कारोबारी सत्र मे सुस्त कारोबार के दौरान 73,459.80 के निचले स्तर और 74,070.84 के उच्चतम स्तर के बीच कारोबार किया। अंत में, सेंसेक्स 253.31 अंक (0.34%) ऊपर 73,917.03 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर:

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में सबसे अधिक 5.97 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और आईटीसी (ITC) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 1.24% से लेकर 2.36 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर:

वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का शेयर 1.70 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा एचसीएल टेक (HCL Tech), हिंदु्स्तान यूनिलीवर (HUL), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और बजाज फिन सर्व  (BajajFinSV) के शेयर 0.73% से लेकर 1.11% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

Sensex Heat Map

निफ्टी-50 पर 50 में से 27 शेयर हरे निशान में बंद हुए। महिंद्रा एंड महिंद्रा, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, जेएसडब्ल्यू स्टील और बीपीसीएल सबसे ज्यादा बढ़ने वाले रहे।  जबकि सिप्ला, टीसीएस, एसबीआई लाइफ, एचसीएलटेक और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज मे सबसे अधिक गिरावट दर्ज हुई।

छोटे एवं मंझोले शेयर के इंडेक्स ने सेंसेक्स और निफ़्टी से बेहतर प्रदर्शन किया, बीएसई स्मॉलकैप 1.40% और बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1.22% की बढ़त देखि गई।